फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वज्रपात से झुलसी दो महिलाएं

Tue, 23 Aug 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
जोरदार बारिश के दौरान हुए नैल गांव में वज्रपात से दो महिलाएं झुलस गई हैं। हालांकि घटना में घायल महिलाओं को पोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं की स्थिति सामान्य बताई है।
विज्ञापन


सोमवार को देर शाम नैल गांव निवासी गौर सिंह की पत्नी ऊमा देवी और रघुनाथ सिंह की पत्नी लखमा देवी देर शाम जंगल से घास लेकर घर लौट रही थी। भारी बारिश के कारण वे रास्ते में ही एक पेड़ के नीचे रुक गई, इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात से दोनों महिलाएं झुलस गई।

जब महिलाएं रात सात बजे तक भी घर नहीं पहुंची तो परिजन उन्हें ढूंढने के लिए जंगल गए। दोनों महिलाएं झुलसी हालत में गांव की ओर आते दिखी। ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए रात करीब साढ़े आठ बजे 108 वाहन की मदद से सीएचसी पोखरी में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद मंगलवार को चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं की स्थिति सामान्य बताते हुए घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें