फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग विस क्षेत्र की दो सड़कें सुधरेंगी, 155.75 लाख की मिली मंजूरी

Tue, 31 Mar 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के ढुंग गांव और गैरसैंण के किरसाल गांव को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग और गैरसैंण विकासखंडों में दो सड़कों के सुधारीकरण के लिए 155.75 लाख की मंजूरी मिली है। सड़क सुधरने से दो ग्राम पंचायतों की 1000 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग विकासखंड के ढुंग गांव तक आधा किमी सड़क की कटिंग हो चुकी है लेकिन यहां द्वितीय चरण में पुश्ता निर्माण, नालियां और स्कपर निर्माण नहीं हो पाया। इसके लिए लोनिवि को 75.94 लाख की स्वीकृति मिली है। वहीं गैरसैंण विकासखंड के किरसाल ग्राम पंचायत के चार से अधिक तोकों को जोड़ने के लिए करीब तीन किमी सड़क बनी है लेकिन यह सड़क करीब दो किमी बदहाल और एक किमी कच्ची है। ऐसे में यहां लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही के लिए मजबूर हैं। अब इस सड़क पर दो किमी तक डामरीकरण के लिए 31.42 लाख और एक किमी तक सोलिंग सहित डामरीकरण के कार्य के लिए 48.39 लाख की स्वीकृति मिली है। गैरसैंण ब्लाॅक के भलसों गांव की जिपंस विशंभरी देवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सड़क के सुधारीकरण से एक हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। वहीं लोनिवि के ईई सुनील कुमार ने बताया कि दोनों सड़कों पर जल्द सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें