फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भाषण प्रतियोगिता में मेघा, पोस्टर में जसवंत प्रथम

Tue, 31 Mar 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में गंगा स्वच्छता पखवाड़े का समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता व पखवाड़े में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने गंगा की महता को समझाया। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में मेघा, पोस्टर में जसवंत, निबंध में कनिष्का, रंगोली में एनएसएस, नुक्कड़ नाटक में बीएड स्ववित्त पोषित की टीम प्रथम रही। टेबल टेनिस छात्र वर्ग में अभिजीत, छात्रा वर्ग में किरन व पूनम, शतरंज मोहित गौड़-अमृता, बैडमिंटन में अनुराग-आर्यांश मिश्रा, छात्रा वर्ग में ज्योति-अभिलाषा प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान नमामि गंगे के संयोजक डॉ. सबज सैनी, सह संयोजक डॉ. विधि ध्यानी, बीएड विभागाध्यक्ष प्रो. अमित जायसवाल, डॉ. रमाकांत यादव, डॉ. भावना मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें