फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार, बाइक जब्त

Thu, 05 Dec 2024 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1.513 किलोग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही चरस तस्करी के प्रयोग में लाई गई बाइक को जब्त कर दिया।
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ पुलिस टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त हैं और रात के समय आवागमन करते हैं। सूचना पर बुधवार रात को कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस और एसओजी टीम ने जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की। नगर के समीप एक बाइक को रोककर मनीष राणा और पंकज सिंह कुंवर की तलाशी ली। पुलिस ने रात को आवागमन करने के बारे में पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उनके बैग से 1.513 किलो चरस बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें