फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: असम राइफल में तैनात जवान की हार्टअटैक से मौत

Thu, 05 Dec 2024 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। असम राइफल में तैनात एक जवान की हार्टअटैक से मौत हो गई। जवान छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार किशन सिंह (41) निवासी ग्राम खैनोली नारायणबगड़ असम राइफल में तैनात थे और साकेत नगर गौचर में रहते थे। बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर लाए जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटियों और पत्नी को शोकाकुल छोड़ गया। पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि जवान की मौत हार्टअटैक से होने की आशंका है। गांव से परिजनों के देर से पहुंचने के कारण शव को कर्णप्रयाग मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें