फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में कोरोना के 66 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई। एक मृतक टिहरी जिला और बुजुर्ग पौड़ी जिले का निवासी था। दोनों संक्रमितों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि 6 नवंबर को टिहरी जिले के चौरास निवासी एक व्यक्ति (52) को सांस लेने में दिक्कत और मांसपेशियों में दर्द होने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। रेपिड टेस्ट में व्यक्ति पॉजिटिव आने पर उसे कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक 12 साल से हाइपरटेंशन से पीड़ित था। डॉक्टर ने मौत की वजह हृदय और फेफड़ों का काम करना बंद बताया है। वहीं, पौड़ी पुलिस लाइन निवासी एक बुजुर्ग (72) को 5 नवंबर की सुबह यहां लाया गया। रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने पर उसे कोविड आईसीयू में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग को सूखी खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 6 नवंबर की शाम को सांस न ले पाने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें