फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ राजमार्ग पर कमेड़ा में टू लेन यातायात बहाल, यात्रियों को राहत

Mon, 06 Jul 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ राजमार्ग पर कमेड़ा में टू लेन यातायात बहाल, यात्रियों को राहत
विज्ञापन

-कमेड़ा टू भूस्खलन जोन में सुरक्षा कार्य जल्द पूर्ण होने की बनी उम्मीद, लंबे समय चल रहा था सिंगल लेन ट्रेफिक
गौचर। बदरीनाथ राजमार्ग पर कमेड़ा सिंकिंग जोन पर अब दोहरी लेन यातायात बहाल कर दिया गया है। इससे पिछले दो सालों से चली आ रही जाम की समस्या से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। यहां हो रहे सुरक्षा कार्यों में अब डामरीकरण होना शेष रह गया है।
विज्ञापन

यह संवेदनशील जोन पिछले दो सालों से रखरखाव कार्य के कारण एकतरफा यातायात व्यवस्था के तहत संचालित था। इस वजह से यात्रियों को लगातार जाम का सामना करना पड़ रहा था। एनएचआईडीसीएल की ओर से सिंकिंग जोन के स्थायी समाधान के लिए ढालयुक्त रखरखाव कार्य किया गया। इसमें अलकनंदा नदी तट से गेबियन और डाइवर्जन दीवारें भी बनाई गईं। सड़क मार्ग संकरा था। सुरक्षा कारणों से पहले पुलिस, होमगार्ड और अर्धसैनिक बल के करीब आठ जवान तैनात थे। यातायात नियंत्रण के लिए दस-दस मिनट के अंतराल पर वाहनों को छोड़ा जा रहा था। अब रखरखाव कार्य अंतिम चरण में है, केवल सड़क का डामरीकरण शेष है। दोहरी लेन यातायात बहाल होने से तैनात जवानों की संख्या भी कम कर दी गई है। पुलिस चौकी प्रभारी गौचर मानवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि कमेड़ा सिंकिंग जोन पर दोहरी लेन यातायात बहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू होने से अब केवल एक-दो पुलिसकर्मी ही तैनाती पर हैं। यात्रियों को अब बिना किसी बाधा के आवागमन की सुविधा मिल रही है। यह कदम क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें