फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला जलाया

Mon, 06 Jul 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन

-राम मंदिर में चोरी, पेपर लीक और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा
देवाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ देवाल बाजार में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार का पुतला फूंका और जनसभा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। पार्टी ने सरकार पर गढ़वाल की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया के नेतृत्व में टैक्सी पार्किंग से जन आक्रोश रैली निकाली गई। करीब दो घंटे तक रैली और प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर आयोजित जनसभा में भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों पर जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में जन सुविधाएं ठप हो गई हैं। उन्होंने राम मंदिर में चोरी, पेपर लीक और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। पार्टी ने रक्षा मंत्रालय से स्वीकृत ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-वाण-तपोवन मार्ग को बीआरओ को सौंपने की मांग की। इसके साथ ही 2017 में बनी देवाल तहसील के संचालन की भी मांग की गई। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करने, बदहाल सड़कों को ठीक करने, शिक्षकों की तैनाती करने और सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की गई। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया, थराली ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें