फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सरकारी खाते से दो लाख निकाले, धरातल पर नहीं हुआ काम

Mon, 09 Sep 2024 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख ने तत्कालीन बीडीओ पर लगाया आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के ओदश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रीती भंडारी ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी पर बिना कार्य के सरकारी खाते से दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया। कहा कि धनराशि निकाली गई लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। प्रमुख की शिकायत पर एसडीएम पोखरी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने एसडीएम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। कहा कि ग्राम नैल ऐथा में सार्वजनिक कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 मार्च 2024 को तीन लाख रुपये स्वीकृत हुए। उसी दिन तत्कालीन खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल ने ग्राम विकास अधिकारी के नाम कार्यादेश जारी कर दिया। इस धनराशि में से दो लाख रुपये निकाले गए लेकिन वर्तमान तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। दो लाख रुपये की धनराशि कहां गई इसकी जांच की जाए। तत्कालीन खंड विकास अधिकारी का तबादला हो चुका है। इस संबंध में पन्ना लाल से दूरभाष पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। वहीं एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें