फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खेलों में गौचर का दबदबा

Mon, 09 Sep 2024 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। शरदकालीन ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में गौचर का दबदबा रहा। साथ ही इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

गौचर खेल मैदान में आयोजित कबड्डी की अंडर-19 में जीआईसी गौचर विजेता तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज गौचर उपविजेता रहा। वहीं अंडर-17 में जीआईसी गौचर विजेता तथा अटल उत्कृष्ट जीआईसी सिमली उपविजेता रहे। खो खो अंडर-14 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज गौचर विजेता बना। बैडमिंटन के अंडर-14 में निखिल प्रथम, जीआईसी सिंलगी के अभय द्वितीय, बैडमिंटन अंडर-17 में कृष्णा विजेता और करन उपविजेता बने। अंडर-19 में दिव्यांशु विजेता और शिवम उपविजेता बने। खो-खो के अंडर-14 में जीआईसी गौचर विजेता और सविमं उपविजेता रहे। प्रतियोगिताएं संपन्न करवाने में राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, ब्लॉक खेल समन्वयक जयकृत रावत, प्रधानाचार्य गौचर डॉ. कुशल भंडारी, महेंद्र आर्य, शशि भूषण नौटियाल, गोविंद सिंह तोपाल और विनोद नेगी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें