फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छह साल से जंगल के कारण अटकी दो किमी सड़क को मिली स्वीकृति

Wed, 17 Jan 2024 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सड़क बनने से यहां लंबित पुल का निर्माण भी हो सकेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ब्लॉक के दूरस्थ गांव घेस के लिए 11 किमी घेस-बलाण सड़क को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई की ओर से इस सड़क का निर्माण गांव से दो किमी पहले जंगल बीच में आने के कारण छोड़ दिया गया था। अब निर्माण के प्रथम और द्वितीय चरण के तहत 280.83 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। यह सड़क बनेगी तो यहां लंबित पुल का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
वर्ष 2006-2007 में 11 किलोमीटर घेस-बलाण सड़क को स्वीकृति मिली थी। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई की ओर से निर्माण कराया गया लेकिन वर्ष 2017 में गांव से दो किमी पहले जंगल आने के कारण काम अधूरा छोड़ दिया गया। गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले नाले में 24 मीटर स्पान का दो करोड़ की लागत का एक मोटर पुल भी स्वीकृत है। कार्यदायी संस्था रूप एंड ब्रिज कंपनी को इसका निर्माण करना है और इसके लिए वर्ष 2022 में टेंडर भी जारी हो चुके हैं। मगर सड़क न बनने के कारण मोटर पुल का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा था। सड़क न बनने के कारण ग्रामीणों को करीब ढाई किमी पैदल चलना पड़ता है। अब छह साल बाद शेष दो किमी सड़क को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। बलाण के प्रधान कविता देवी, गाेविंद बिष्ट, बुद्धिराम ने कहा कि सड़क की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर अब आवाजाही आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
इस सड़क पर बनने वाले पुल का कहीं-कहीं एलाइनमेंट बदल गया था जिस कारण सड़क का काम रुका रहा। दो किलाेमीटर सड़क के लिए 280.83 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्याें के लिए शीघ्र टेंडर जारी किए जाएंगे। - प्रदीप पंवार, अवर अभियंता पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें