फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पोल हुआ तिरछा, 14 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से मुख्य बाजार में लगाया गया एक बिजली का पोल तिरछा हो गया, जिससे बुधवार को दोपहर तक बाजार में बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने पोल को ठीक कर 14 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11 बजे में एक अज्ञात ट्रक बस स्टेशन में लगाए गए बिजली के पोल से टकरा गया। ट्रक की टक्कर से पोल तिरछा हो गया और बिजली के तार टूटने से पूरे नगर की बिजली गुल हो गई। लोगों ने रात में ही बिजली गुल होने की सूचना ऊर्जा निगम को दी। ऊर्जा निगम के जेई मुनीष कुमार ने कहा कि बुधवार सुबह ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने पोल ठीक कर बुधवार दोपहर एक बजे करीब 14 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें