फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की मौत के मामले में चचेरा भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ियाणा निवासी विकास पंवार की मौत चचेरे भाई से आपसी झड़प के दौरान खाई में गिरने से हुई थी। बुधवार को गोपेश्वर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। हत्या के आरोप में मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक महीने पहले सगर के पास वीरगंगा नदी में मृत मिले विकास पंवार (24 साल) पुत्र हरेंद्र पंवार निवासी पपड़ियाणा की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक विकास के चचेरे भाई रजत पंवार (22 साल) निवासी ग्वाड़ गांव को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि 24 अक्तूबर की रात को विकास रजत से मिलने के लिए गया था, लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विकास वहां से आगे निकल गया, लेकिन फिर कुछ दूर आगे जाने पर रजत फिर विकास के साथ आया और बहस करने लगा। झगड़े के दौरान धक्का लगने से विकास नीचे गिर गया। वहां खतरनाक खाई होने पर विकास सीधे नीचे नदी में जा गिरा। पूछताछ में रजत ने यह बात स्वीकार कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रजत का उद्देश्य विकास को मारना नहीं था, लेकिन जब विकास नीचे गिर गया तो रजत घबरा गया और उसने यह बात सबसे छिपा ली। विकास का मोबाइल भी उसी के पास था। दोनों के एक साथ होने पर शुरू से ही शक की सूई रजत पर ही घूम रही थी। आरोपी रजत को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
यह है मामला
- पपड़ियाणा गांव निवासी विकास 24 अक्तूबर को रिश्तेदार की शादी में ग्वाड़ गया था, लेकिन वह शादी में नहीं पहुंचा। परिजनों ने खोज की तो 25 अक्तूबर की शाम को उसका शव वीरगंगा गदेरे के किनारे मिला। मृतक के पिता की तरफ से गोपेश्वर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। सात नवंबर को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने और डीएम कार्यालय में मामले के खुलासे की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें