फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में लामबगड़ के ट्रीटमेंट से यात्रा होगी प्रभावित

Wed, 13 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा में लामबगड़ भूस्खलन जोन इस बार भी परेशानी का सबब बना रहेगा। जून माह में लोक निर्माण विभाग की एनएच इकाई की ओर से ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह वह समय है, जब बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा चरम सीमा पर रहती है। ऐसे में लामबगड़ भूस्खलन पहाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने से यह सुचारु यात्रा में खलल पैदा कर सकता है।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो दशक से लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र सुचारु यात्रा में दिक्कतें पैदा कर रहा है। यहां करीब 800 मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में है। लामबगड़ का ट्रीटमेंट कार्य लोनिवि की एनएच इकाई के पास है।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग को नब्बे करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत हो गई है। जून माह से भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट शुरू होगा, जबकि इस दौरान बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा चरम पर रहती है।
विज्ञापन


डीएम विनोद कुमार सुमन का कहना है कि लामबगड़ में हाईवे को बंद होने नहीं दिया जाएगा। यात्रा के दौरान ट्रीटमेंट कार्य का समय निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें