कर्णप्रयाग। रुद्रप्रयाग के रैंतोली हादसे के बाद उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने दो घंटे तक कार्यबहिष्कार किया। कहा यदि जल्द कर्मियों की बहाली नहीं की गई तो अनिश्चतकालीन कार्यबहिष्कार किया जाएगा।
सोमवार को संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय कालेश्वर में कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यबहिष्कार किया। कहा कि रैंतोली वाहन हादसे में चार मिनिस्टीरियल वर्ग के कर्मियों का निलंबन सही नहीं है। पूर्व में उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर उन्होंने आंदोलन समाप्त किया था लेकिन आज तक कर्मचारियों की बहाली नहीं हो पाई। इस दौरान एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष अरुण सैनी, सचिव असलम अली, उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित, सदस्य केसी पनेरू, सौरभ बिष्ट, अंबिका, परिर्वतन सिपाही जयप्रकाश और नीलम आदि मौजूद रहे। संवाद