गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में निराश्रित पशु आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। सड़कों के किनारे पशु लेटे रहते हैं जिससे वाहनों का जाम भी लग रहा है। गोपेश्वर के समीप गोसदन होने के बाद भी यह स्थिति बनी हुई है। चारधाम यात्रा के दौरान ये गोवंश सुचारु यातायात में भी परेशानी खड़ी करते हैं।
चमोली-गोपेश्वर-ऊखीमठ हाईवे पर पुलिस लाइन के समीप दिनभर गोवंश लेटे रहते हैं। इसके अलावा जीरो बेंड, लीसा फैक्ट्री बैंड, मुख्य बाजार में भी यही स्थिति बनी रहती है। कोठियालसैंण में पशुपालन विभाग की ओर से गोसदन का संचालन किया जाता है इसके बावजूद जगह-जगह गोवंश घूम रहे हैं। बदरीनाथ हाईवे पर भी यही स्थिति है। चमोली बाजार, बिरही, पीपलकोटी क्षेत्र में भी गोवंश सुचारु यातायात में व्यवधान पैदा कर देते हैं। लोगों ने इन गोवंश को गोसदन में भेजने की मांग की। संवाद