फोटो
गोपेश्वर। विकासखंड दशोली के सरतोली गांव में सखी वन स्टॉप सेंटर की ओर से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर की ओर से इस गोष्ठी का आयोजन किया गया। सेंटर की प्रशासक रश्मि रावत ने महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2025 की जानकारी दी। क्षेत्रीय सुपरवाइजर शिवदेई देवी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। केस वर्कर सोनी भंडारी ने सखी वन स्टाप सेंटर की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इस दौरान ग्राम प्रधान महेंद्र बिष्ट, नीरज सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, अनीता रावत, अंजू रावत, नीलम देवी, बबीता देवी, सुशीला देवी, महक देवी, मनीषा देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद