कर्णप्रयाग। नगर पालिका की लापरवाही के कारण कर्णप्रयाग में लावारिस पशुओं के कारण जाम लग रहा है। जितेंद्र पंवार और गोपी डिमरी ने एसडीएम को पत्र देकर लावारिस पशुओं को गोसदन में रखने की मांग की।
कहा कि नगर पालिका ने नैनीसैंण मार्ग पर आवारा पशुओं को रखने के लिए करीब पांच साल पहले लाखों रुपये की लागत से गोसदन बनाया है लेकिन वहां पशुओं के लिए घास, पानी और रहने की उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। पालिका की ओर से आवारा पशुओं को कुछ दिन वहां रखने के बाद बाजार में छोड़ दिया जाता है जिससे सड़कों पर जाम लग रहा है। लावारिस पशु आपस में लड़कर लोगों के वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जल्द आवारा पशुओं को गोसदन में भेजने की मांग की। वहीं नगर पालिका के ईओ गुरुदीप आर्य ने कहा कि लोग बाजारों में अपने पशुओं को छोड़ रहे हैं जिससे समस्या आ रही है। जल्द ऐसे पशु मालिकों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। संवाद