फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ मंदिर की दीवारों पर लगाई शीशे की प्लेट

सार

रविवार को टीम ने बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार और लक्ष्मी मंदिर की दीवारों पर आई हल्की दरारों पर विशेष प्रकार की शीशे की प्लेटें लगाई हैं। इससे दरारों के बढ़ने या घटने की स्थिति का पता चल सकेगा। टीम के विशेषज्ञ नीरज मैठाणी और आशीष सेमवाल ने बताया कि दरारों में लगाई शीशे की प्लेटों की कुछ समय तक निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार में आई हल्की दरारों का आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) की टीम ने निरीक्षण किया था। रविवार को टीम ने बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार और लक्ष्मी मंदिर की दीवारों पर आई हल्की दरारों पर विशेष प्रकार की शीशे की प्लेटें लगाई हैं। इससे दरारों के बढ़ने या घटने की स्थिति का पता चल सकेगा। टीम के विशेषज्ञ नीरज मैठाणी और आशीष सेमवाल ने बताया कि दरारों में लगाई शीशे की प्लेटों की कुछ समय तक निगरानी की जाएगी। इससे पता चलेगा कि दरारें बढ़ रही हैं या स्थिर हैं। उसी के आधार पर संरक्षण का काम किया जाएगा। रविवार को एसएसआई टीम के साथ बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, अवर अभियंता गिरीश रावत, डा. हरीश गौड़ और अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें