फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ट्रीटमेंट कार्य से व्यापारियों को बदलनी पड़ी दुकान

Wed, 08 Jul 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। बहुगुणानगर में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य के कारण मंडी परिसर के दो व्यापारियों को अपनी दुकानें अन्यत्र शिफ्ट करनी पड़ीं। भू-धंसाव रोकने के लिए चल रहे इस कार्य से उड़ रही धूल और निर्माण सामग्री के कारण ग्राहकों को परेशानी हो रही थी। व्यापारियों को अब नई दुकानों के लिए करीब एक हजार रुपये अधिक किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी जावेद और नरेंद्र खंडूड़ी ने बताया कि ट्रीटमेंट कार्य से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा था। ग्राहकों को मंडी तक आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। सब्जियों और अन्य सामान के वाहन भी मंडी के अंदर नहीं पहुंच पा रहे थे। उन्होंने बताया कि यह दुकानें चार-पांच माह के लिए किराये पर ली गई हैं। वहीं सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शुभम डोभाल ने बताया कि ट्रीटमेंट कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्य करीब चार-पांच माह में पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें