फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्यालों में पर्यटकों को मिलेगी संचार सुविधा

Wed, 01 Mar 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवाल (कर्णप्रयाग)
विज्ञापन
विज्ञापन
बुग्यालों की सैर करने वाले पर्यटकों के साथ ही तीन हजार की आबादी को अब संचार सेवा की सुविधा मिल सकेगी। वाण गांव में मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू हो गया है। ऐसे में ब्लाक के 13 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले बुग्यालों में पर्यटकों को मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिलेगी। यही नहीं वाण सहित भराड़, पेरी कोदिमा, रड़कधार, आमसाड़ी, टाटुला, ताल और आसपास के दस से अधिक गांवों की तीन हजार से अधिक आबादी को भी संचार सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


ब्लाक का वाण श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा का अंतिम आबादी वाला पड़ाव है। वाण से पर्यटक स्थल वेदनी, आली, बगची, गैरोली पातल, बगुवाबासा सहित रूपकुंड और हेमकुंड के लिए पर्यटक सैर करने जाते हैं, लेकिन इन पर्यटक स्थलों में संचार का कोई साधन नहीं होने से कई तरह की दिक्कतें आती थीं। अब वाण गांव में मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू हो गया है।

इससे आसपास के सभी पर्यटक स्थलों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिल सकेगी। वन विभाग के रेंजर टीएस बिष्ट ने कहा कि देवाल के बुग्यालों में हर वर्ष चार से पांच हजार देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। टावर की स्थापना से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


लाटू मंदिर सड़क से जुड़ा
देवाल। वाण में लाटू देवता का प्रसिद्ध मंदिर है। वाण के लाटू को हिमालय की देवी श्रीनंदा का धर्म भाई माना जाता है। श्रीनंदा देवी राजजात में वाण के लाटू यात्रा की अगुवानी करते हैं।

यहां मई माह में बैशाख पूर्णिमा को मंदिर के कपाट खोले जाते हैं, लेकिन अब तक मंदिर पहुंचने के लिए वाण गांव से 1 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती थी। अब यहां लोनिवि ने सड़क का निर्माण कर दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह पहाड़ी ने कहा कि अब श्रद्धालु मंदिर तक सड़क से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें