फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: किलै दिख्यौंणी नि पीड़ा कैकी...

Mon, 26 Aug 2024 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जीआईसी लंगासू में आयोजित सम्मेलन में कवियों ने बांधा समा
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर काॅलेज लंगासू में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने कविताओं से समा बांधा। इस दौरान कवियों ने जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता..., किलै दिख्यौंणी नि पीड़ा कैकी... समेत कई कविताओं की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति की ओर से विद्यालय परिसर में लोक कला संस्कृति महोत्सव एवं कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि सतेंद्र भंडारी और विशिष्ट अतिथि टीका प्रसाद मैखुरी रहे। इस दौरान कवि अमन मैखुरी ने स्वर्ग दिखाई देता है लोगों को, जहां के खूबसूरत नजारों में....., संगीता बहुगुणा ने किलै दिख्यौंणी नि पीड़ा कैकी...., सिमरन ने बेटी देश की आन हैं, बेटी देश की शान है...., पुष्पा कनवासी ने यशोदा तेरी मैया..., दीपक सती ने जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता, वह घर कभी पूर्ण नहीं होता... आदि कविताओं की प्रस्तुति दी। ने किया। समिति की अक्षिता रावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवोदित कलकारों को मंच प्रदान करना हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद सेमवाल, सुरभि खनेड़ा, शिक्षक दीपक पुंडीर, सुरेन्द्र भगत, छात्र संघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह, संगीता बहुगुणा, शशि कंडवाल, दीपक सती आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें