फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा...

Mon, 26 Aug 2024 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
पीपलकोटी के समीप गरुड़ गंगा में कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य झांकी। संवाद
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर राधा-कृष्ण बनकर मंदिर पहुंचे बच्चे, दही हांडी कार्यक्रम भी हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों को सजाया गया और श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचे। गोपेश्वर में महिलाएं बच्चों को राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजाकर पहुंचीं। भक्तों ने शोभायात्रा भी निकाली। कर्णप्रयाग में दही हांडी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा..., हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की..... समेत कई भजनों से गुंजायमान रहे।
गोपेश्वर/पीपलकोटी। पीपलकोटी के समीप पाखी गरुड़गंगा में जन्माष्टमी पर्व पर कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बदरीनाथ जा रहे श्रद्धालु भी शामिल हुए। गोपेश्वर के पुलिस मैदान में पुलिस विभाग की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुलिस मैदान से गोपीनाथ मंदिर परिसर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न शिक्षण-संस्थाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नंदानगर, पोखरी, ज्योतिर्मठ, नंदप्रयाग, चमोली क्षेत्र में भी जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/गौचर/थराली/आदिबदरी। कर्णप्रयाग के पाडली में कार्यक्रम हुए। आदिबदरी में बच्चे कृष्ण राधा बनकर परिसर पहुंचे। महिला मंगल दलों ने गढ़वाल राइफल कीर्तन मंडप में कीर्तन भजन का आयोजन किया। गौचर में श्रीकृष्णा गो सेवा समिति ने बाजार में श्रीकृष्ण झांकी निकाली। शाम को कीर्तन भजनों के साथ दही हांडी कार्यक्रम हुआ। विजेता को 5100 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। कीर्तन मंडलियों और ममंद रस्साकशी प्रतियोगिता में भट्टनगर की विजेता टीम को 5100 रुपये तथा शारदा क्लब वार्ड चार की उपविजेता टीम को 3100 रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। नारायणबगड़ में लक्ष्मी नारायण मंदिर और थराली में कई कार्यक्रम हुए।

वरुणावत पर्वत पर फोड़ी गई मटकी
उत्तरकाशी। वरुणावत पर्वत पर बसे संग्राली गांव और नगर के हनुमान चौक पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संग्राली गांव के पंचायत चौक से ग्वाल बाल बने युवाओं की टोली नंद के आनंद भयो... भजन गाते हुए कंडार देवता मंदिर परिसर पहुंचे। यहां कृष्ण के साथ गांव की महिलाओं ने कृष्ण बने अमित नौटियाल के साथ रासो नृत्य किया। इसके बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। इधर हनुमान चौक पर युवाओं ने मटकी फोड़ कर मक्खन का भोग लगाया। राजीव कुमार सरस्वती शिशु मंदिर में भी बच्चे श्रीकृष्ण बने और नगर में झांकी निकाली। इस मौके पर ग्राम प्रधान संदीप सेमवाल, विमला देवी, दामोदर प्रसाद, नरेश नैथानी, शिवानंद भट्ट, ध्रुवप्रसाद नैथानी, गजेंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सान्वी एवं इशानी की जोड़ी रही अव्वल
अगस्त्यमुनि। श्रीअगस्त्य रामलीला कमेटी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण प्रतियोगिता के साथ ही भव्य झांकी का आयोजन किया। खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में 40 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया, जिमसें सान्वी एवं इशानी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, श्रेया व देवांशी ने द्वितीय और वैभव और आराध्य ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में तीन से 10 वर्ष उम्र तक के बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दी। उद्घाटन मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राजीव चौहान और एसबीआई शाखा प्रबंधक अनूप असवाल ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुमन नेगी, कमलेश जमलोकी, विक्की आनंद सजवाण, आचार्य गंगाराम मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें