फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कोषाध्यक्ष पर त्रिकोणीय, अन्य पदों पर आमने-सामने मुकाबला

Sun, 27 Sep 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज गोपेश्वर: हंगामे के कारण रविवार को जारी की गई वैध प्रत्याशियों की सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मची उहापोह के बीच कॉलेज प्रशासन ने रविवार वैध प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी। इसके साथ ही छात्रसंघ चुनावों के निरस्त होने के कयास पर फिलहाल विराम लग गया है। गोपेश्वर पीजी कॉलेज में कोषाध्यक्ष पद पर तीन जबकि अन्य सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं एबीवीपी के छात्र रातभर कॉलेज परिसर में ही डटे रहे।
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को दिनभर हंगामा होता रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी किशन बर्त्वाल का नामांकन रद्द करने की मांग के लिए हंगामा किया। वहीं नामांकनपत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची तो तैयार कर दी गई थी लेकिन उसे जारी नहीं किया गया। एबीवीपी के छात्र रातभर कॉलेज परिसर में ही डटे रहे और रविवार को भी वे प्राचार्य कक्ष में बैठे रहे। इस बीच गोपेश्वर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव निरस्त होने की भी चर्चा शुरू हो गई। शाम करीब चार बजे कॉलेज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी व प्राचार्य की ओर से वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। हालांकि एबीवीपी के छात्र एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी किशन का नामांकन रद्द करने की मांग के लिए अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


वैध प्रत्याशियों की सूची
अध्यक्ष- किशन सिंह एनएसयूआई , कपिल नेगी एबीवीपी, उपाध्यक्ष-आदित्य नेगी एनएसयूआई, सौरव सिंह पंवार एबीवीपी, सचिव- सोहन लाल एनएसयूआई, पवन कुमार एबीवीपी, सह-सचिव- तनिषा एनएसयूआई, दिव्या एबीवीपी, कोषाध्यक्ष- अपेक्षा नेगी एनएसयूआई, प्रियंका नौटियाल एबीवीपी, आंचल मुनियाल यूएसएफ, विवि प्रतिनिधि- प्रशांत पाटिल एबीवीपी, ललित सिंह एनएसयूआई।



कम उपस्थिति पर चार नामांकन हुए रद्द
- नामांकनपत्रों की जांच के दौरान चार का नामांकन रद्द कर दिया गया। सभी का नामांकन 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने के कारण रद्द किया गया। इसमें उपाध्यक्ष पद पर रोहित सिंह व अभिषेक कुमार, सह सचिव पद पर दिया और कोषाध्यक्ष पद पर दीया रावत शामिल हैं।
विज्ञापन


पोखरी: हर पद पर आमने-सामने का मुकाबला
पोखरी (चमोली)। पीजी कॉलेज पोखरी में हर पद पर प्रत्याशियों में आमने-सामने का मुकाबला है। प्रत्येक पद पर एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. योगेश प्रसाद भट्ट ने वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसके तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि पद पर दो-दो प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों व छात्र-छात्राओं से आचार संहिता का पालन करने और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और अनुशासिक होकर संपन्न करवाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें