फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदासैंण पर्यावरण मेले की तैयारियां शुरू

Sun, 27 Sep 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदासैंण। मेला समिति के अध्यक्ष विनोद रावत की अध्यक्षता में पर्यावरण संवर्द्धन पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियों पर बैठक हुई। इसमें मेले की रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। साथ ही मेले को सुव्यवस्थित बनाने के लिए उपसमितियां गठित करते हुए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से बात की। विनोद रावत ने बताया कि मेले की अगली बैठक 11 अक्तूबर को होगी। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से अगली बैठक में उपस्थित रहने की अपील की। बैठक मेंं मलेठी के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह नेगी, रेवत सिंह नेगी, सूरज चौधरी, भरत सिंह रावत उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें