फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लंगूरों के हमले से तीन छात्र व शिक्षिका चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन के समय लंगूरों के झुंड ने अचानक किया बच्चों पर हमला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं पर शनिवार को लंगूरों ने हमला कर दिया। जिसमें तीन बच्चे और शिक्षिका चोटिल हो गए। सभी का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार किया गया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर के भवन के इर्द-गिर्द भूस्खलन होने से कक्षाएं इन दिनों राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के कक्षों में संचालित हो रही हैं। शनिवार को दोपहर के समय बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। तभी वहां लगूरों के झुंड ने हमला कर दिया। लंगूरों के हमले से बचने के लिए बच्चे इधर-उधर भागने लगे। विद्यालय की शिक्षिका कुसुमलता ने लंगूरों को भगाने का प्रयास किया तो उनपर भी लंगूरों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंगूरों के हमले से विद्यालय के तीन बच्चे और शिक्षिका चोटिल हो गईं। शोर सुनकर जीआईसी गोपेश्वर के शिक्षक भी वहां पहुंचे। उन्होंने बच्चों और शिक्षिका को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धानिक ने बताया कि बच्चों की प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य है। उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें