फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोते-चिल्लाते स्कूल में बेहोश हुईं तीन छात्राएं

Wed, 10 Feb 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में तीन छात्राएं विद्यालय में अचानक रोते और चिल्लाते हुए बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दो छात्राओं को घर और एक को हायर सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन


स्कूल की प्रधानाचार्य वीणा रावत ने बताया कि बुधवार सुबह प्रार्थना के वक्त कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने कक्षा कक्ष में चीखना-चिल्लाना शुरू किया और कक्षा में रखे सामानों को तोड़ने-फोड़ने लगी।

देखते ही देखते दो अन्य छात्राएं भी चीखने चिल्लाने लगीं और बेहोश हो गईं। उन्होंने 108 सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से दो को घर भेज दिया गया, जबकि एक छात्रा को उसके परिजन हायर सेंटर ले गए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या ने बताया कि संबंधित अभिभावकों को छात्राओं का स्वास्थ्य ठीक होने तक घर पर रहने देने के लिए कहा गया है। विद्यालय में तीन साल पूर्व भी छात्राओं के चीखने और बेहोश होने की घटनाएं हुई थीं। तब अभिभावकों ने यहां भैरवनाथ का मंदिर बनवाया था, लेकिन एक बार फिर ऐसी घटना होने से अभिभावक चिंतित हैं।

वहीं पीएचसी नारायणबगड़ के डा. मनोज कुमार ने कहा कि छात्राओं का स्वास्थ्य सामान्य था। हालांकि वह कुछ मानसिक रूप से परेशान लग रही थीं। इसकी कारण ऐसा किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें