फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेट्रोल पंप से बाजार तक रहेगा जीरो जोन

Sat, 11 Jan 2025 12:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम आज कर्णप्रयाग में, चुनाव प्रचार के साथ रेल लाइन कार्यों का करेंगे निरीक्षण

कर्णप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल में निकाय चुनाव प्रचार का आगाज शनिवार 11 जनवरी को कर्णप्रयाग से करेंगे। सीएम कर्णप्रयाग में प्रत्याशियों के प्रचार में जनसभा करेंगे वहीं सिवाई में रेल लाइन निर्माण के कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

सीएम के दौरे के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर दी है। इस दौरान यातायात व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए पेट्रोल पंप से बाजार तक जीरो जोन रहेगा। वहीं सुभाषनगर तिराहे से बाजार की और वन वे में दोपहिया वाहन भी नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन के सिवाई स्टेशन के नजदीकी खेल मैदान में हेली सेवा से पहुंचेंगे। इसके बाद सिवाई में रेलवे लाइन निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने बाद कर्णप्रयाग में निकाय चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


मुख्य बाजार में होने वाली इस जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। शुक्रवार शाम को पुलिस ने यातायात तैयारियां देखीं।

कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सुभाषनगर तिराहे से बाजार की ओर दोपहिया वाहन नहीं जाएंगे। जबकि दोपहर बारह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार तक यातायात बंद रहेगा। संवाद

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें