फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिले में बनेंगे 12 खेल मैदान

Thu, 27 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। शासन की स्वीकृति के बाद युवा कल्याण विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान/मिनी स्टेडियम का निर्माण कराएगा। विभाग को प्रथम चरण में जिले में 12 खेल मैदान निर्माण के लिए 36 लाख की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्राम स्तर, न्याय पंचायत स्तर, ब्लाक, जिला और प्रदेश स्तर पर विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताएं होती हैं, लेकिन गांवों में पर्याप्त संसाधन न होने के चलते ग्रामीण बच्चे या तो खेलों में प्रतिभाग नहीं कर पाते या फिर खेतों में ही खेलते हैं।

विभाग की ओर से पिछले माह ग्राम पंचायतों को गोला, चक्का, बैडमिंटन, वॉलीबाल सहित खोखो की सामग्री उपलब्ध कराई है। अब विभाग गांवों में खेल मैदान निर्माण करने पर भी जोर दे रहा है। विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का कहना है कि चमोली जिले में सबसे अधिक 12 खेल मैदानों/मिनी स्टेडियमों की स्वीकृति शासन ने दी है।
विज्ञापन


जिले के बैरांगना, मानमती, कुलसारी, धारापानी, कन्या जूनियर हाईस्कूल गैरसैंण, तेफना, आदिबदरी, नंदासैंण, सिमली, मैखुरा, नैनीसैंण और बमौथ में खेल मैदान निर्माण की स्वीकृति मिली है। प्रत्येक मैदान निर्माण के लिए पहले चरण में तीन लाख व्यय किए जाएंगे।


चमोली जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले खेल मैदानों का निर्माण आरईएस (ग्रामीण अभियंत्रण सेवा) विभाग कराएगा। जिसके लिए निविदा सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द निर्माण करने के लिए कहा गया है। - गणेश प्रसाद थपलियाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें