फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग, शासन से मांगा 80 लाख का बजट

Mon, 16 Feb 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर की डिमांड भी भेजी, चारधाम यात्रा के दौरान अस्पतालों पर बढ़ जाता है दबाव
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली का स्वास्थ्य महकमा चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। अस्पताल में दवाइयों के भंडारण के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती के लिए मुख्य चिकित्याधिकारी की ओर से निदेशालय को डिमांड भेज दी गई है। अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ही उपकरण व दवाइयों के लिए करीब 80 लाख रुपये के बजट की मांग की गई है। वहीं, अप्रैल से मार्ग के अस्पतालों में चिकित्सकों को रोटेशन के आधार पर ड्यूटी आवंटित की जाएगी।
चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग पर अधिक जिम्मेदारी रहती है। तीर्थयात्री विभिन्न जांचों के लिए भी सरकारी अस्पतालों में पहुंचते हैं। बदरीनाथ, पांडुकेश्वर, ज्योतिर्मठ, पीपलकोटी, नंंदप्रयाग, कर्णप्रयाग और गौचर के सरकारी अस्पतालों में यात्रा के दौरान ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। चमाेली के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अस्पतालों में फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, चिकित्साधिकारी, महिला चिकित्साधिकारी, एक्सरे व ईसीजी टेक्नीशियन और चालक के पदों पर तैनाती की डिमांड निदेशालय को भेज दी गई है। बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के सीएचसी में फिजिशियन की तैनाती की जाएगी। डॉक्टर की तैनाती रोस्टर के हिसाब से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
सीएचसी ज्योतिर्मठ में सात, पांडुकेश्वर में एक डॉक्टर हैं तैनात
चारधाम यात्रा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ औैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर पर दबाव बढ़ जाता है। वर्तमान में ज्योतिर्मठ में सात और पांडुकेश्वर में एक डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यात्रा के दौरान ज्योतिर्मठ में हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन की तैनाती की जाएगी। सीएमओ डॉ अभिषेक गुप्ता का कहना है कि बदरीनाथ यात्रा रुट के अस्पतालों में यात्रा से पहले व्यवस्थाएं चाक-चौबंध कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें