फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चांदनीखाल व धौड़ा किमोठा बाजार में सार्वजनिक शौचालय तक नहीं

Sun, 05 Apr 2026 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों का आरोप जिला पंचायत टैक्स वसूलने तक सीमित, नहीं दे रही सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पोखरी (चमोली)। विकासखंड के चांदनीखाल और धौड़ा किमोठा बाजार में सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है। ऐसे में न केवल दुकानदार बल्कि बाजार आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर दोनों स्थानों पर शीघ्र सुलभ शौचालय की सुविधा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें असुविधा झेलनी पड़ती है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए स्थिति अधिक गंभीर बन जाती है। लंबे समय से बाजारों में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। व्यापार मंडल का आरोप है कि जिला पंचायत नियमित रूप से टैक्स वसूलती है इसके बावजूद बाजारों में एक सार्वजनिक शौचालय तक नहीं बनाया जा रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष जगदीश नेगी, सूरत बर्त्वाल, राजेंद्र नेगी, संजय बर्त्वाल, सोनू चौधरी, दिग्पाल नेगी, राजे सिंह, दिलबर नेगी, मोहन दास और प्रदीप नेगी सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें