फोटो
ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ से गौंख गांव तक के पैदल मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग स्थानीय लोगों ने की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और नगर पालिका ज्योतिर्मठ को इसके लिए निर्देशित करने की मांग की। गौंख विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इंदिरा प्वाइंट से गौंख को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बदहाल हो गया है। इससे ग्रामीणों को कृषि कार्य के लिए अपने खेतों तक जाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ज्ञापन देने वालों में अरुण कुमार शाह, लक्ष्मी, प्रदीप भट्ट, विराज बिष्ट, अनिल नंबूरी, राजेश भट्ट, भरत बिष्ट आदि लोग शामिल रहे। संवाद