फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: युवा प्रधान बोले, सभी को साथ लेकर धरातल पर करेंगे विकास

Fri, 01 Aug 2025 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विज्ञापन

फोटो
अब पांच साल युवाओं के हाथों में रहेगी गांव की सरकार की कमान
- पंचायत चुनाव में अधिक संख्या युवाओं ने मारी बाजी, करीब 50 फीसदी युवा 40 से कम उम्र के
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। मतगणना के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो गए हैं। इस बार मतदाताओं ने अधिकतर युवा प्रत्याशियों को गांव की सरकार की जिम्मेदारी दी है। विकासखंड में 50 फीसदी से अधिक प्रतिनिधि 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। ऐसे में अब पांच साल तक गांव की सरकार की कमान युवाओं के हाथों में रहेगी। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनकर पहली बार ब्लॉक के सदन में पहुंचे युवाओं का कहना है कि सभी का साथ लेकर गांवों में विकास की कार्ययोजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।
विज्ञापन

विकासखंड की चौंडली ग्राम पंचायत से 22 वर्षीय सुमन प्रधान बनीं हैं। सुमन का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क पर डामरीकरण नहीं हो पाया है। गांव में स्वरोजगार, कृषि, शिक्षा आदि के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। सेरागाड़ से प्रधान बने 25 वर्षीय नीरज रतूड़ी का कहना है कि गुनाड़सेरा तोक तक सड़क पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी। किमोली वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आई 23 वर्षीय प्रियंका रावत ने कहा कि गांव में महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा। ग्राम पंचायत सेमी से प्रधान बनने वाली 23 वर्षीय काजल ने कहा कि गांव के पौराणिक रास्तों का पुनर्निमाण करने का प्रयास किया जाएगा। सुंदरगांव से प्रधान बने 29 वर्षीय संतोष टकोला, उत्तरों वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य जीतकर आईं 25 वर्षीय दीपिका मैखुरी ने कहा कि महिला उत्थान की योजनाओं को गांव स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें