फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति में आरक्षण के विरोध को लेकर हड़ताल पर गए जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने बारिश में भी गोपेश्वर नगर में रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताली कर्मचारी गोपीनाथ मंदिर के पास एकत्रित हुए और मंदिर मार्ग से होते हुए कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल तक रैली निकाली। उन्होंने हाथों में तख्ती लेकर पदोन्नति में आरक्षण हटाने के नारे लिखे और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने की मांग की। इस दौरान उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन जोशी, जिला मंत्री एपी पुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनोज वैष्णव, संरक्षण बीएस नेगी, प्रांतीय प्रतिनिधि ललित बिष्ट, एनएस रावत, हीरा बल्लभ जोशी, बुद्धि बल्लभ जोशी, विमल बिष्ट, हर्षपति चमोली, कल्पेश्वरी भंडारी, लक्ष्मी नेगी, भूपेंद्र सिंह नेगी, सुभाष खाली सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।
पोखरी। यहां जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने तहसील परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान मदन सिंह खत्री, भरत कंडारी, राजपाल बर्तवाल, संजय बर्तवाल, राकेश बिष्ट, प्रेम प्रकाश गैरोला, कृष्ण कुमार, रणवीर सिंह, एमपी ध्यानी, देवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जनरल ओबीसी इंप्लाइज संगठन का धरना जारी
कर्णप्रयाग। पदोन्नति में आरक्षण के विरोध को लेकर जनरल ओबीसी इंप्लाइज संगठन कर्णप्रयाग के सदस्यों ने तहसील परिसर कर्णप्रयाग में नारेबाजी कर धरना दिया। इससे दफ्तरों में लोगों के कामकाज प्रभावित हुए। इस मौके पर प्रकाश नेगी, हरीश बहुगुणा, कविता राणा, अनुज सिंह, सत्यपाल सिंह, लक्ष्मण पुंडीर, अंकित भंडारी, कुलदीप कठैत, उमेद सिंह, बृजमोहन, नीलकंठ नौटियाल, हर्षवर्द्धन मैठाणी, बलबीर नेगी, पूजा चौहान, बल्लभ खंडूड़ी, प्रदीप असवाल, संदीप बिष्ट, दिगंबर नेगी, जयदीप रावत, लक्ष्मण सिंह, देवेंद्र नेगी आदि थे।
देवाल। कर्मचारियाें ने ब्लॉक कार्यालय में धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण यहां पर इसका असर दिखा। सरकारी विभागों में कामकाज प्रभावित होने से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। धरने पर त्रिलोक बिष्ट, दिलमणी जोशी, नरेश चंदोला, बीरेंद्र बिष्ट, वीवी पंत, कैलाश कुनियाल, हेमा कोटेड़ी, भूपेंद्र राणा, प्रमीला रावत और मोहम्मद सलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें