फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेपड़ों गांव में भी शराब पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील थराली के चेपड़ों गांव की महिलाओं ने बैठक कर गांव में शराब पर रोक लगाने का निर्णय लिया। कहा गया कि यदि किसी ने गांव में शादी, नामकरण, पार्टी या अन्य समारोह में शराब परोसने पर पांच हजार रुपये जुर्माने के साथ उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। गांव में नशामुक्ति के लिए जागरूकता रैली भी निकालेंगे।
विज्ञापन

चेपड़ों गांव में पिछले महीने तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से नशामुक्त शिविर का जो आयोजन किया था। उससे प्रेरित होकर महिला मंगल दल चेपड़ों की महिलाओं ने गांव में पूर्ण शराबबंदी का प्रस्ताव पास किया। यदि किसी ने सामाजिक कार्यों में शराब परोसी तो उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना कर सामाजिक बहिष्कार, कोई व्यक्ति गांव की सीमा में शराब पीते पाया गया तो उस पर 500 और दुकान में शराब बेची गई तो वह दुकान बंद कर उससे भी पांच हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा। बैठक में महिला मंगल दल का पुनर्गठन कर नीलू देवी को ममंद अध्यक्ष, सविता देवी को उपाध्यक्ष, मुन्नी देवी को सचिव, महेशी देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में क्षेपंस देवेंद्र रावत, दर्शन सिंह, प्रधान सीमा देवी, रेवती देवी, रजनी देवी, ऋतु देवी, मंजू देवी, पुष्कर सिंह, दीक्षा जोशी, कमला देवी, हरेंद्र सिंह, दिनेश जोशी, दुर्गा देवी, शांति देवी और विमला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें