फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भारी बारिश से टूटी लाइन, दो दिन से पानी के लिए भटक रहे 120 परिवार

Fri, 13 Jun 2025 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कौंज पोथनी गांव की छह किमी लंबी पेयजल लाइन जगह-जगह हुई क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

स्रोत से पानी लेने के लिए एक किलोमीटर दूर जा रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। भारी बारिश से कौंज पोथनी गांव के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे गांवों में करीब 120 परिवार दो दिनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीण मवेशियों के लिए भी पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलस्रोत की कमी होने के कारण उन्हें करीब एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दशोली ब्लॉक के कौंज पोथनी गांव के लिए करीब छह किलोमीटर दूर गणजेश्वर से पेयजल लाइन की सप्लाई होती है। महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी का कहना है कि 11 जून की रात को हुई भारी बारिश से पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। करीब 20 मीटर पेयजल लाइन बह गई है जिससे गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी है। दो दिन से नल सूखे हैं। आशा कठैत ने कहा कि वे स्वयं और मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जल संस्थान से शीघ्र गांव में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने और पेयजल लाइन के सुधारीकरण की मांग उठाई। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि मौके पर कर्मचारी भेज दिए गए हैं। कौंज पोथनी पेयजल योजना को जल्द सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें