फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ग्रामीणों ने मां उमा देवी को अर्पित किया आल कलेऊ

Wed, 14 May 2025 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। डिम्मर के ग्रामीणों ने मां उमा को पौराणिक परंपराओं के अनुसार वस्त्र, आभूषण और आल कलेऊ अर्पित किया। डिम्मर गांव मां उमा का मायका माना जाता है। यहां के ग्रामीण हर वर्ष ज्येष्ठ माह की संक्रांति को मां उमा को आल कलेऊ भेंट करते हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ज्येष्ठ माह की संक्रांति पर डिम्मर गांव में पूजा की गई। इसके बाद अपनी ध्याण मां उमा देवी को अर्पित करने के लिए ग्रामीणों ने नए अनाज का भोग, रोट, मालपुवे, चूड़ा, भुजौला एवं मिठाई आदि पकवान तैयार किए। दोपहर को ग्रामीण सभी पकवान लेकर मां उमा देवी मंदिर पहुंचे और उनके मायके डिम्मर से लाया गया आल कलेऊ, फल, वस्त्र और आभूषण अर्पित किए। पुजारी नरेश पुजारी ने बताया कि पौराणिक काल से ही मां उमा देवी को आल कलेऊ भेंट करने की परंपरा है। इस दौरान आचार्य सत्य प्रसाद खंडूड़ी, डाॅ. गौरव डिमरी, गणेश खंडूड़ी, शशिकांत डिमरी, रविंद्र पुजारी, राजेंद्र पुजारी, कांति पुजारी और राधाकृष्ण पुजारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें