फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से धधक रहे थराली के जंगल

Thu, 30 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के छह से अधिक गांवों के जंगल चार दिनों से धधक रहे हैं, लेकिन वन विभाग कुछ नहीं कर पाया है। विभाग आग बुझाने के लिए संसाधन न होने का रोना रो रहा है। आग अब गांवों के नजदीक आने लगी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द आग पर नियंत्रण करने की मांग की।
विज्ञापन


तहसील के खड़गोला, ग्वालदम, जौला, बुड़जौला, घनियालधार, देवलग्वाड़ कई गांवों के जंगल चार दिनों से जल रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 200 हेक्टेयर से अधिक जंगल आग से जलकर राख हो चुके हैं। इससे वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंचा है। आग से वातावरण में धुआं छा गया है जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

वन पंचायत सरपंच महिपाल सिंह रावत ने कहा कि कई बार ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जंगल की आग बहुत बढ़ गई है। ऐसे में आग पर नियंत्रण पाना ग्रामीणों के बस के बाहर है। दूसरी ओर मध्य पिंडर रेंज के रेंजर गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विभाग के पास संसाधन नहीं होने से आग को नियंत्रित करने में दिक्कतें आ रही है। हालांकि कर्मचारी आग बुझाने के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें