फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी में उठा खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा

Thu, 30 Mar 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में खस्ताहाल सड़कों और हाट कल्याणी के नाले में बनाए जा रहे पुल का मामला छाया रहा। लोहाजंग-वाण मोटर मार्ग पर हो रहे अवैध खनन का मुद्दा भी सदस्यों ने सदन में रखा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी मामलों में 15 दिनों में कार्रवाई करने के लिए कहा। सदन में कई विभागों के अधिकारियों के न आने पर अनुपस्थिति अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


प्रमुख उर्मिला बिष्ट की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने कहा कि तीन साल से प्रस्तावित मोटर मार्गों की फाइल नोडल और वन विभाग के कार्यालयों में धूल फांक रही है। सदस्यों ने पूर्णा-नंदकेशरी-धरातल्ला, हरमल-झलिया, रामपुर-तोरती, देवलपार्क-मल्ला, मेलमिंडा- सवाड़, सरकोट-देवसारी, धुरा-पिनाउ, कलपट्टा-ग्वेला आदि मोटर मार्ग बनाने की मांग रखी। वही लोहाजंग, कोड़वा बैंड में सुरक्षा दीवार बनाने, पलबरा-मेलमिंडा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण करने, घेस तथा वाण में लोनिवि का निरीक्षण भवन बनाने आदि का प्रस्ताव भी रखा गया।

पीएमजीएसवाई मोटर मार्ग देवाल-खेता की खस्ताहाल पर सदन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सड़क की हालत दयनीय है। प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने सदन में आए सभी प्रस्तावों पर अमल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, मनोज कुमार, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, पुष्कर फर्स्वाण, बच्ची राम, हीरा पहाड़ी, हीरा राम, आनंद कुनियाल, नरेश कुमार, गोपाल सिंह, हरीश पांडे, मंजू परिहार, आनंदी कुनियाल, तहसीलदार माणिक लाल शाह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पंकज जैन आदि मौजूद थे।

सीडीओ मोबाइल पर व्यस्त, प्रधान बिफरे
देवाल। क्षेत्र पंचायत की बैठक में पहली बार पहुंचे सीडीओ विनोद गिरी गोस्वामी पर प्रधान तब बिफर पड़े जब सदन में उठे पेयजल के सवाल का जवाब न अधिकारी दे पाए और न ही सीडीओ। प्रधानों ने कहा कि सीडीओ मोबाइल पर व्यस्त हैं तो जवाब कहां से मिलेगा। इस पर प्रधान आनंद बल्लभ कुनियाल ने सीडीओ को मोबाइल का प्रयोग न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें