युवा महोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। युवाओं ने एक से बढ़कर एक लोकनृत्य व लोकगीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सामूहिक लोकनृत्य में जीआईसी कुंडबगड़ और लोकगीत में राजकीय महाविद्यालय नंदानगर प्रथम रहा। प्रतियोगिता में 18 महिला मंगल दल और नौ युवक मंगल दलों ने प्रतिभाग किया।
सामूहिक लोक नृत्य में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नंदानगर द्वितीय, जीआईसी नंदानगर तृतीय स्थान पर रहा। जबकि सामूहिक लोकगीत में राइंका कुंडबगड़ द्वितीय व महिला मंगल दल बांजबगड़ तृतीय स्थान पर रहा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भारती फरस्वाण, खंड विकास अधिकारी विशेश्वर पंत, ज्येष्ठ उपप्रमुख अब्बल सिंह कठैत, कनिष्ठ उपप्रमुख भरत सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लखपत सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।