गोपेश्वर। चमोली डाक मंडल (चमोली व रुद्रप्रयाग) की ओर से रविवार को आयोजित दीन दयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा में पंजीकृत 466 में से 438 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
डाक अधीक्षक टीएस गुसाईं ने बताया कि पीजी कॉलेज गोपेश्वर, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय हरमनी (चमोली) और अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल रुद्रप्रयाग में सुबह 10 से पूर्वाह्न 11 बजे तक परीक्षा हुई। बताया कि ‘ढाई आखर पत्र लेखन’ प्रतियोगिता का भी जल्द आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पत्र लेखन की रुचि को बढ़ाना है। संवाद