फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मंगलेश और मंजू के गीतों ने पंडाल में लोगों को झुमाया

Thu, 26 Dec 2024 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बंड मेले में सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बंड मेले का हुआ समापन, लोगों ने जमकर की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी-
पीपलकोटी। एक साप्ताहिक बंड मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या लोकगायक मंगलेश डंगवाल और गायिका मंजू सुंदरियाल के नाम रही। मेले में लोकगायकों के साथ ही छात्र-छात्राओं व लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर दर्शक पंडाल में थिरकते रहे। अंतिम दिन मेले में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। लोगों ने स्टॉल के साथ ही मेला मैदान में लगी दुकानों से खरीदारी की।
मेले के कार्यक्रमों का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट, संदीप रावत और कुलदीप वर्मा ने किया। इसके बाद मंगलेश डंगवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मां नंदा के जागर से की। उन्होंने जय हो मेरी अंबे भवानी..., सिल्की बांद, तेरी प्रेम माया मां..., मेरी छोंदड़ी सजधजी के गोरी गल्वाड़ी..., माया बांद का त्वे अपणीं बढ़ोलू..., सजी जाली तोली सुरमा, सटनाली..., मेरी भुगादा सजली, नाक मां के नथुली... आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कल्पनाथ सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मेला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री हरीश पुरोहित, ताजवर नेगी, संरक्षक शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, भुवन शाह, अयोध्या हटवाल, गजेंद्र राणा और हरि दर्शन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
बदरीनाथ वन प्रभाग का स्टाल रहा प्रथम
पीपलकोटी। बंड मेले में स्थापित किए 24 स्टाल में बदरीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर ने प्रथम स्थान पाया। जबकि उद्योग विभाग गोपेश्वर ने द्वितीय और उद्यान व कृषि विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गैर सरकारी विभाग में स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी ने प्रथम, घनश्याम पहाड़ी फ्रूड प्रोडक्ट सगर ने द्वितीय तथा अलकनंदा स्वयं सहायता समूह आगाज फेडरेशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वयं सहायता समूह में मां भवानी स्वयं सहायता समूह हाट, जय भूमियाल देवता समूह दुर्मी, लक्ष्मी नारायण समूह पाखी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें