फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : राजनीतिक दलों को दी चुनावी व्यय की जानकारी

Thu, 26 Dec 2024 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नगर निकाय चुनावों में प्रत्याशियों के खर्च को लेकर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, सहायक व्यय प्रेक्षक व गठित लेखा टीम प्रभारी अधिकारियों की बैठक की। कहा गया यदि निर्धारित धनराशि से अधिक खर्च किया तो जीता हुआ प्रत्याशी भी अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी व्यय लेखा/मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां ने बताया कि 10 वार्ड तक की नगर पालिका अध्यक्ष के लिए व्यय सीमा छह लाख और 10 वार्ड से अधिक वार्ड वाली नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए आठ लाख की सीमा निर्धारित की गई है। नगर पालिका के वार्ड सदस्यों के लिए खर्च की सीमा 80 हजार रुपये निर्धारित है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन लाख और सदस्य के लिए 50 हजार रुपये निर्धारित हैं। चुनाव में इससे अधिक खर्च करने वाले प्रत्याशी को जीतने के बाद भी अयोग्य घोषित किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस के नगर महामंत्री मदन कोहली, आप पार्टी अध्यक्ष अनूप रावत, भाजपा के नगर महामंत्री संदीप बर्त्वाल, कोषाधिकारी प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें