फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पर्ची बनाने वाला कर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव, ओपीडी में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर की ओपीडी में पर्ची काटने वाले (पंजीकरण करने वाला) स्वास्थ्य कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने पर स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मी सुबह से करीब 200 लोगों की पर्चियां काट चुका था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से ओपीडी को खाली करवाया गया। सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि मंगलवार को सभी अस्पताल कर्मियों की सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को विभिन्न गांवों से ग्रामीण स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल की ओपीडी में पर्ची बनाने वाले स्वास्थ्य कर्मी की तबीयत बिगड़ने पर उसकी कोरोना की एंटिजन जांच की गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि इससे पूर्व वह करीब 200 तक पर्चियां बना चुका था। कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना पर ओपीडी में मौजूद लोग एक-एक कर खिसकने लगे। अस्पताल प्रशासन ने भी लोगों को एहतियात बरतने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि पर्ची काटने के लिए दूसरे कर्मी की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को अस्पताल कर्मियों की सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें