फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राप्रावि नैनीसैंण और मझखोला की सुरक्षा दीवार ढही

Tue, 02 Sep 2025 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। भारी बारिश के कारण राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नैनीसैंण और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मझखोला की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दोनों विद्यालय भवन खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नैनीसैंण की प्रधानाध्यापिका श्वेता रावत ने बताया कि विद्यालय भवन, स्टोर और शौचालय खतरे की जद में आ गए हैं। समय रहते यदि सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया तो विद्यालय में प्राथमिक वर्ग और आंगनबाड़ी केंद्र के 72 छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पीटीए अध्यक्ष तनुजा भंडारी, हेमलता देवी, बबीता देवी, ललिता देवी, संतोष कंडारी आदि ने आपदा मद में विद्यालय की सुरक्षा दीवार के निर्माण की मांग की। राजस्व उप निरीक्षक राजेश्वरी रावत ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। वहीं धनपुर पट्टी के प्राथमिक विद्यालय मझखोला की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। संकुल समन्वयक चंद्र बल्लभ देवली, प्रधानाध्यापिका मुन्नी देवी, पीटीए अध्यक्ष ममता देवी ने बताया कि विद्यालय भवन और प्रार्थना स्थल खतरे की जद में आ गए हैं। यहां 28 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें