फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जिला पंचायत सदस्य सरोजनी ने जाना प्रभावितों का हाल

Tue, 02 Sep 2025 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। थिरपाक की जिला पंचायत सदस्य सरोजनी रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्र थिरपाक से ग्वाला गांव का जायजा लिया। उन्होंने ग्वाला गांव में भूस्खलन से खतरे में पहुंचे मकानों का निरीक्षण किया और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

ग्वाला गांव में राकेश सिंह बिष्ट और जय सिंह कठैत के भवनों की सुरक्षा के लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को यथाशीघ्र यहां सुरक्षा दीवार निर्माण कराने के लिए कहा। आपदा प्रभावितों ने बताया कि बारिश होने पर उन्हें रतजगा करना पड़ रहा है। भूस्खलन का डर सता रहा है। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि कोट कंडारा के नौली गांव में भूपाल सिंह बिष्ट का मकान बारिश और अतिवृष्टि से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। आनंद सिंह रावत, धन सिंह बिष्ट, जय सिंह रावत के मकानों में दरारें आ गई हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, तेजवीर कंडेरी और सतेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें