फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जै जै हो बंड भूमियाल की...

Sun, 22 Dec 2024 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
पीपलकोटी बंड मेले में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
गायक जगदीश नैथवाल और मीना बिष्ट के नाम रही बंड मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। बंड मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोकगायक जगदीश नैथवाल और गायिका मीना बिष्ट के नाम रही। दोनों गायक ने जै जै हो बंड भूमियाल की..., जय बंड भूमियाल, त्वे सेवा लगोंदा... समेत एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भी गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मेला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने किया। गायक जगदीश नैथवाल ने जय बंड भूमियाल, त्वे सेवा लगोंदा से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पैटीगे माता तेरी जमाण, ऊंचा कैलासूं मां तेरु सौर्यास..., वीर मां का वीर बेटा वीर सिंगा..., मेरी शोभनी बांद, दिन मेरा त्येरा बिगेर... आदि गीत गाए। गायिका मीना बिष्ट ने ऊंची डांडी कांठ्यूं की गोद मां, लोंकि जांद कुहेड़ी बरसात मां..., जै जै हो बंड भूमियाल की, जौ जस दियाला गौं गुठ्यारा.., तेरी राणी बोराणी जीतू झमकेलो गीत की प्रस्तुति दी। किरुली गांव के गायक देवराज के कनी रंगत आयीं च, बंड विकास मेला मां, कन रस्याण आयीं च बंड मेला मां गीत पर दर्शक झूम उठे। गायिका ममता ने फ्यूंली, बुरांस सी रंग खिल्यूं, पहाड़े की नौनी छऊं और कन प्यारु लगदू मेरा पहाड़ मां... गीत गाया। रविवार को पिंडरघाटी बहुउद्देश्यीय एवं सांस्कृतिक समिति थराली के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री हरीश पुरोहित, कोषाध्यक्ष ताजवर नेगी, शंभू प्रसाद सती, अयोध्या हटवाल, अतुल शाह, अव्वल सिंह नेगी और मथुरा सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



गढ़वाली बोली में हुआ मकरव्यूह मंचन

पीपलकोटी। केदारघाटी मंडाण ग्रुप की ओर से बंड मेले में मकरव्यूह का मंचन किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष आचार्य कृष्णानंद नौटियाल और नरेंद्र सिंह रौथाण के निर्देशन में आयोजित इस मंचन में भीम कौरवों के भाई दुशासन का वध करते हैं। पांडवों की ओर से कर्ण वध का मंचन भी किया गया। मंचन को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी कार्यक्रम की सराहना की। संवाद
विज्ञापन

इंसेट
राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 24 से
पीपलकोटी। बंड विकास मेले में 24 से 26 दिसंबर तक बालक ओपन वर्ग की राज्यस्तरीय आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हाेगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया जाना है। इसके लिए 23 दिसंबर को गोपेश्वर खेल मैदान में चयन ट्रायल होगा। प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक युवा सुबह दस बजे मैदान में पहुंच जाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें