फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2018 तक राज्य का हर गांव सड़क से जुड़ेगा : रावत

Wed, 07 Dec 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
cm programme - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वर्ष 2018 तक राज्य का हर गांव सड़क से जुड़ जाएगा। देवाल विकासखंड को राज्य का मॉडल ब्लाक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को यहां सवाड़ गांव में एक दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेले का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने शहीद स्मारक पर प्रथम विश्व युद्घ में शहीद हुए 22 सैनिकों के साथ गांव के अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्मारक पर पुष्प चढ़ाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सवाड़ गांव का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि यहां के 22 जवानों ने प्रथम विश्व युद्घ, 38 जवानों ने द्वितीय विश्व युद्घ और 17 जवानों ने आजाद हिंद फौज में देश की आजादी के लिए जंग लड़ी।

कार्यक्रम में विधायक डा. जीतराम एवं ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने भी विचार रखे। समारोह में यूमिम भराड़ी स्कूल के बच्चों, पूर्व सैनिकों और महिला मंगल दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सुरेंद्र सिंह खत्री, सुशील रावत, लखन रावत, डीडी कुनियाल, महाबीर बिष्ट, इंद्र सिंह राणा, रविंद्र सिंह, प्रीतम सिंह रावत, हरेंद्र कोटेड़ी, मनोज कुमार, गोविंद पागंती, सोवन खत्री, धन सिंह, सुरपाल सिंह, नंदी गड़िया, दर्शन दान ूआदि मौजूद थे।             

सीएम की घोषणा   
-देवाल-सवाड़ मोटर मार्ग का डामरीकरण।            
-टैक्सी स्टैंड से जीआईसी तक सड़क।            
-खेल मैदान का विस्तारीकरण।            
-जीआईसी सवाड़ को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा।            
-गांव के पैदल मार्गों का नाम आजाद हिंद फौज के सेनानी के नाम रखा जाएगा।            
-महिला मंगल सवाड़ को फर्नीचर के लिए 50 हजार की स्वीकृति।            
-देवाल ब्लाक को मॉडल तथा जड़ी बूटी के रूप में विकसित किया जाएगा।             
-घेस गांव को जड़ीबूूटी का केंद्र बनाया जाएगा।

पिंडर की जनता से किया छलावा : भाजपा
भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री ने अपने दौरों में पिंडर क्षेत्र की जनता के साथ छलावा किया है। पार्टी के बलबीर घुनियाल, मगन लाल, दलबीर दानू ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्ष 2015 में सवाड़ में खेल मैदान का विस्तारीकरण, मेलखेत में स्वास्थ्य केंद्र, देहरादून से देवाल रोडवेज बस सेवा शुरू करने, घेस गांव का विद्युतीकरण, देवाल-पिंडारी ट्रैक रूट बनाने, वाण-सुतोल मोटर मार्ग के निर्माण सहित कई घोषणाएं की, लेकिन यह घोषणाएं धरातल पर नहीं उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें