फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
योगबदरी मंदिर और नृसिंह मंदिर में हुई गाडू घड़ा की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

डिम्मर गांव के लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचाया गया घड़ा, आज ऋषिकेश पहुंचेगा
जोशीमठ (चमोली)। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को पांडुकेश्वर के योग बदरी मंदिर व जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गाडू घड़ा डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंचाया गया। मंगलवार को गाडू घड़ा (तेल कलश) ऋषिकेश पहुंचाया जाएगा।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी 14 फरवरी को नरेंद्रनगर स्थित राजदरवार में तय होगी। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के कार्यक्रम की तैयारी मंदिर समिति ने शुरू कर दी है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि सोमवार को विधि-विधान से योगबदरी पांडुकेश्वर व नृसिंह मंदिर में गाडू घड़ा की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

दिन के भोग के बाद डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधि गाडू घड़ा के साथ लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर पहुंचे। इस दौरान योग बदरी मंदिर में बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने पूजा-अर्चना संपन्न की। इसके बाद बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने गाडू घड़ा को नृसिंह मंदिर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कुबेर देवरा समिति के अनूप भंडारी, राजेश मेहता, डिमरी पंचायत के सदस्य संजय डिमरी, ज्योतिष डिमरी, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, सुभाष डिमरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें