फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की खामियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं

Sun, 01 Jan 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
BJP LOGO
विज्ञापन
भाजपा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूती देने के लिए रविवार को त्रिशक्ति संमेलन का आयोजन हुआ। संमेलन में कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की खामियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पार्टी के प्रदेश सचिव राजेंद्र अंथवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के बूते विधान सभा में दो तिहाई बहुमत हासिल करेंगे। अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की नाकामी जनता को बताएं। संमेलन में घिंघराण क्षेत्र की मंजू देवी, हेमा, राधा, कमला देवी हयात सिंह कठैत, देव सिंह, नरेंद्र सिंह, किशन सिंह और सुरेंद्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, अनसूया प्रसाद भट्ट, ऋषि प्रसाद सती, हरक सिंह, दिनेश जोशी, गजेंद्र रावत, राकेश भंडारी, गजपाल बत्र्वाल, ऊषा रावत, भागीरथी कुंजवाल, रोहिणी रावत, विजया रावत, महावीर रावत, महेंद्र नेगी, राजेंद्र ममगाईं, रघुवीर बिष्ट, अनीता नेगी, पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवारी, चंद्रकला खंडूरी, अनीता डिमरी, शांति राणा, मंजू देवी, हेमा देवी, राधा शैली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें